मथुरा
मथुरा में राज्यपाल से सम्मानित हुए केडी मेडिकल और डेंटल कॉलेज के मेधावी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में करतल-ध्वनि के बीच राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा कांती देवी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर तथा कांती देवी डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की दो मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल तथा एक छात्र को सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह आदि ने प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले भावी मेधावी चिकित्सकों को शाबाशी दी। एबीवीएमयू के दूसरे दीक्षांत समारोह में कांती देवी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर, मथुरा की ऐतिहासिक शैक्षिक परम्परा को आगे बढ़ाने वाली मेधावी छात्रा डॉ. ऋचा ज्योतिभूषण तिवारी को एमडी-पीडियाट्रिक्स तथा कांती देवी डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की डॉ. राधा कुमारी को पेरियोडोंटोलॉजी में सर्वोच्च अंक हासिल करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में कांती देवी डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल मथुरा को दोहरी खुशी मिली। कॉलेज के डॉ. उत्कर्ष सिंह को पीडोडोंटेक्स एण्ड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री में दूसरा स्थान हासिल करने पर सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।केडी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल, कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण अग्रवाल, कांती देवी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के डीन और प्राचार्य डॉ. आरके अशोका, उप-प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर, कांती देवी डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर, उप-कुलपति डॉ. गौरव सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, विभागाध्यक्ष पेरियोडोंटोलॉजी डॉ. शैलेंद्र चौहान, विभागाध्यक्ष पीडोडोंटेक्स एण्ड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री डॉ. सोनल गुप्ता आदि ने डॉ. ऋचा तिवारी, डॉ. राधा कुमारी तथा डॉ. उत्कर्ष सिंह की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें समाज में सेवाभाव की नजीर प्रस्तुत करने की शुभकामनाएं दीं। केडी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि हर छोटी-बड़ी सफलता खुशी और कुछ नया करने का उद्देश्य देती है।



