बरेली

लौह पुरुष पटेल की जयंती पर आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस, जिले भर में होंगे कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने बताया कि इस दिन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी कार्यालयों में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। पुलिस और वर्दीधारी बलों द्वारा मार्च पास्ट और रूट मार्च निकाला जाएगा।
सुबह 8 बजे प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों द्वारा रैली निकाली जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में सरदार पटेल के व्यक्तित्व-कृतित्व पर निबंध, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता और उनके जीवन पर आधारित नाटकों का मंचन होगा। स्थानीय समारोह स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। जिला कारागार में भी राष्ट्रीय एकता पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button