उत्तराखंडराष्ट्रीय

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश

पायलट समेत छह लोगों की मौत

देहरादून/चमोली। बदरीनाथ धाम से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्रियों समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।
बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। एसडीएम के अनुसार, हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन का काम शुरू किया गया है। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं।
ये हुए लापता
पायलट:
1. कैप्टन हिमांशु
यात्री:
1. प्रताप (पुरुष)
2. अरुण (पुरुष)
3. शंकर गौड़ा (पुरुष)
4. सुधीर के (पुरुष)
5. एच.एस. नटराज (पुरुष)
खराब मौसम के बीच रेस्क्यू-बदरीनाथ से वापसी के दौरान हुए इस हादसे की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल है। यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार, बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर की लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास दिखाई दे रही है। जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार हैं। हालांकि, अभी तक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने या क्रैश लैंडिंग की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
सीएम धामी ने किया ट्वीट-हादसे को लेकर सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए तत्काल हायर सेंटर एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button