बुलंदशहर

जी एस टी कार्यशाला में व्यापारियों ने उठाया ब्याज माफ़ी योजना का लाभ 

अधिकारियों ने दी व्यापारियों को  ब्याज व जुर्माना माफ़ी योजना की विस्तृत जानकारी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर कर विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में व्यापारियों को शासन द्वारा जारी ब्याज माफ़ी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।  कार्यशाला में मौजूद अनेक व्यापारियों ने योजना का लाभ उठाया।
 गौरव कुमार अग्रवाल एडवोकेट के स्टेट हाइवे स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में व्यापारियों को संबोधित करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर रामसिंह यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के व्यापारियों को राहत दिलाने की गरज से जी एस टी बकाया कर की धनराशि पर देय ब्याज और जुर्माना माफ़ी योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत दस लाख रुपए बकाया टैक्स वाले व्यापारियों को ब्याज और पेनल्टी पर शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।  इससे अधिक बकाया टैक्स वाले व्यापारियों को अधिकतम नब्बे प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।
यादव ने व्यापारियों को अपना टैक्स और रिटर्न समय से दाखिल कर अनावश्यक परेशानी और पेनल्टी से बचने का भी आग्रह किया। साथ ही व्यापारियों को अपने व्यापार में बिल बुक खरीद बाउचर आदि अपडेट रखने को भी कहा। उन्होंने व्यापारियों को किसी भी समस्या के समाधान हेतु उनके कार्यालय में मिलकर समस्या समाधान कराने की भी पेशकश की। तथा व्यापारियों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यशाला में मौजूद पुनीत सिंघल ने योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया टैक्स को जमा कराकर उसपर देय ब्याज और पेनल्टी से राहत प्राप्त कर लाभ उठाया। रहबर सिंह ने भी अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान कराया। कार्यशाला में वाणिज्य कर अधिकारी प्रवीण श्रीवास्तव ने भी व्यापारियों को कर संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं।
इस अवसर पर व्यापारी जयप्रकाश गुप्ता देवेंद्र कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार अग्रवाल, पुनीत सिंघल हेमंत गुप्ता प्रमोद कुमार गुप्ता ,गौरव गोयल, रहबर सिंह, मास्टर जुगल किशोर, अंकुर गुप्ता,दीपक गुप्ता नीरज अग्रवाल,ललित कुमार अग्रवाल, गौरव सिंघल, प्रमोद कुमार गूर्जर, आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button