हापुड़

मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं- प्रमोद कृष्णम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड । हापुड़ में एक गुरुकुल के कार्यक्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अर्जुन से करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं। प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चक्रव्यूह में फंसाना चाहता है। इसके साथ हो विपक्ष और इंडिया गठबंधन के नेताओं को कौरवों की जमात बताते हुए जमकर निशाना साधा ।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष सत्ता के सिंहासन के लिए बहुत बेचैन हैं । उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष का असली निशाना नरेंद्र मोदी से पहले सनातन है । और दिल्ली की यह रैली सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि देश के खिलाफ है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button