संभल

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित

27 जुलाई के जंतर-मंतर धरने की रणनीति पर मंथन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

संभल। अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के तत्वावधान में जनपद संभल के तरीन कैंपस में अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आरिफ खान तनवीर के नेतृत्व में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य आगामी 27 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित दलित एवं अल्पसंख्यक विभाग के विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा करना, संगठनात्मक रणनीति तय करना तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नासिर चौधरी रहे।, जबकि संचालन अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आरिफ खान तनवीर ने किया। मुख्य अतिथि नासिर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा दलितों,अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर होने वाला धरना-प्रदर्शन सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प का प्रतीक होगा। उन्होंने संभल जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। मुशीर खान तरीन ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मज़बूत बनाने और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुशीर खान तरीन ने कहा कि आगामी 27 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाला धरना-प्रदर्शन दलितों,अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों की आवाज़ को बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने संभल जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस धरना-प्रदर्शन को सफल और ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
जिला अध्यक्ष आरिफ खान तनवीर ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास जताया कि संभल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएंगे। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा दलित एवं अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, अशरफ अंसारी, पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष डीके वाल्मीकि, मुशीर खान तरीन, सलीम सैफी, चंदौसी नगर अध्यक्ष संजीव साहू, पुरुषोत्तम पाल, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष (आरटीआई विभाग) उठावल, राशिद सैफी, मोहम्मद इरशाद,नोमान हैदर, तहसील सैफी, राहत जान, तब्बन खान, सरफराज सैफी, नईम अंसारी, कलीम अंसारी, अंजन मंसूरी, इरफान खान, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अकील अहमद, हाजी मरगूब आलम, शहर अध्यक्ष शिवकिशोर गौतम, कासिम खान, डॉ मरगूब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन 27 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button