झुंझुनू
तेजाजी मंदिर में सहयोग करने पर दानदाता का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। चनाना में स्थित बड़सरा की ढाणी के रहने वाले समाजसेवी बनवारी लाल धींवा एवं युवा नेता एडवोकेट दिपक धींवा द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर एक लाख ग्यारह हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी एवं प्रभारी सुनिल काजला ने शाॉल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर युवा नेता एडवोकेट दिपक धींवा ने तेजाजी मन्दिर में आगे भी हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रोनक धींवा एवं प्रिंसिपल भंवरलाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने समाजसेवी बनवारी लाल धींवा एवं तेजा भक्त एडवोकेट दिपक धींवा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



