झुंझुनू

11 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत वरिष्ठ अध्यापक कजोड़ सिंह भूपेश का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में लगातार 11 वर्षों तक वरिष्ठ अध्यापक के रूप में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने के उपरांत अपने गृह क्षेत्र के निकट स्थानांतरण होने पर रविवार को अम्बेडकर विचार मंच की ओर से वरिष्ठ अध्यापक कजोड़ सिंह भूपेश का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय सम्मान किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भूपेश ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक सरोकारों को सदैव प्राथमिकता दी। उनके स्थानांतरण पर मंच के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज खाजपुरिया, महेन्द्र चन्नानिया, पूर्व सरपंच रणवीर गुर्जर, रामकरण नारनौलिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविन्द मेघवाल, उपसरपंच रोहिताश मेघवाल टोडी तथा मोहन टेलर सहित अम्बेडकर विचार मंच के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button