पाकुड़
SIR अभियान में कोई पात्र मतदाता न छूटे, बूथ स्तर तक संगठन करे मजबूत – विधायक हेमलाल मुर्मू
Ensure no eligible voter is left out of the SIR campaign and strengthen the organization at the booth level – MLA Hemlal Murmu.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गुतु गलांग में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और गांव-गांव में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष समद अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



