मानव उत्थान सेवा समिति का दो दिवसीय महान सद्भावना एवं संत सम्मेलन में हुई गुरु पूजा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा खैरथल के तत्वावधान में रविवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित बालाजी मंदिर परिसर में दो दिवसीय महान सद्भावना एवं संत सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन में दूसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत-महात्माओं के प्रवचनों का श्रद्धा एवं एकाग्रता के साथ श्रवण किया। सम्मेलन में प्रवचनो के साथ गुरु पूजा महोत्सव भी मनाया गया!
खैरथल समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास महावर एवं सचिव अशोक खंडेलवाल ने बताया कि सम्मेलन में अलवर से पधारे सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज के आत्मानुभवी शिष्यों ने सहभागिता की। महात्मा साध्वी पार्वती बाई, महात्मा साध्वी अनुरोध बाई, साध्वी मधुलता बाई सहित अन्य संत-महात्माओं ने आत्मज्ञान, आध्यात्मिक जागृति एवं मानव कल्याण से जुड़े विषयों पर प्रवचन दिए।
संतों ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता है। गुरु की सेवा बिना जीवन धन्य नहीं हो सकता है!उन्होंने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मज्ञान प्राप्त कर ईश्वर से जुड़ना है। आध्यात्मिक चिंतन और सत्संग के माध्यम से ही व्यक्ति के भीतर सकारात्मक परिवर्तन आता है, जिससे परिवार, समाज और राष्ट्र में शांति, प्रेम एवं सद्भाव का वातावरण स्थापित होता है।
सम्मेलन में दोनों दिन शाम 4 से 6 बजे तक प्रवचन आयोजित किए गए । कार्यक्रम में अलवर, खैरथल, किशनगढ़ बास, हरसोली, मोठूका के सतपाल महाराज जी के अनुयायी मौजूद रहे!
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में घनश्याम दास महावर, राजकुमार, अशोक गुप्ता, पतराम सैनी,पंकज गर्ग, बुधराम सैनी,
राजाराम खंडेलवाल सहित समिति के अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर भक्ति, शांति और सद्भाव के वातावरण से ओतप्रोत रहा।
