
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली की मासिक बैठक सैदपुर हॉकिन्स स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्र सक्सेना के निवास पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने की, संचालन गिरिराज किशोर सिंह चौहान ने किया।
जिला मीडिया प्रभारी राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तय हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह राजपाल जी ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम पर मार्गदर्शन दिया। आयाम कार्यों की मासिक समीक्षा भी की गई।
बैठक में राजेन्द्र प्रसाद मम्मा, हजारी लाल, नवीन शर्मा, अरुण गुप्ता, डीडी पांडे सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।



