
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नगर पंचायत रिठौरा के झलरापीपल मंदिर सभागार में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की भोजीपुरा विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
मुख्य वक्ता रजत मिश्रा व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष आर्येंद्र मिश्रा, पंडित राम त्रिपाठी ने यूजीसी व संगठन विस्तार पर विचार रखे। संचालन जिला सचिव अक्षय शुक्ला ने किया। बैठक में विधानसभा, तहसील व ब्लॉक स्तर पर टीम गठन की रणनीति बनी। कार्यकर्ताओं से “एक बूथ – 40 यूथ” अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 40 युवाओं की समिति बनाने का आह्वान किया गया।
करन शर्मा, आकाश शर्मा, रोहित त्रिवेदी, अतुल शुक्ला, सुरेंद्र गंगवार सहित कार्यकर्ताओं ने जनहित में कार्य का संकल्प लिया।


