मथुरा

मांट की झाड़ियों में बेहोश मिले युवक का इलाज के दाैरान तोड़ा दम

जहर देकर हत्या का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में राधारानी मंदिर के समीप सड़क किनारे अचेत अवस्था में झाड़ियों में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना राया के गांव पीरी निवासी गोवर्धन उर्फ ललित पुत्र रामपाल सिंह शुक्रवार को राधारानी मंदिर के समीप सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई गिरधारी ने थाना मांट में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव पीरी, थाना राया निवासी विनोद पुत्र रामवीर, पप्पू पुत्र कंचन, उदयवीर उर्फ कलुआ पुत्र प्रेमपाल, मंशो पुत्र प्रेमपाल, भूरा पुत्र विनोद, रनवीर पुत्र निरंजन, विजयपाल पुत्र पप्पू समेत आठ लोगों ने षड्यंत्र के तहत उसके भाई को जबरन जहर पिलाकर उसकी हत्या की। क्षेत्राधिकारी मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button