मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर बड़ा फैसला

दिल्ली नहीं वृंदावन से होगा आगाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले 9 अगस्त को दिल्ली से प्रस्तावित कार सेवा की शुरुआत नहीं होगी, बल्कि वृंदावन स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठ, जुलहेंदी में भूमि पूजन के साथ इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों के चयन और नक्काशी का कार्य भी शुरू होगा। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि इस अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण हेतु कारीगरों द्वारा उपयुक्त पत्थरों का चयन कर नक्काशी का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को समर्पित रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवीन्द्र पुरी महाराज, पंचदश नाम जूना अखाड़ा से स्वामी चक्रपाणि महाराज, निर्मोही अखाड़े के महंत सीताराम दास महाराज, निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर वेदमूर्ति महाराज, श्रीचित्रगुप्त अखाड़ा के महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर लाल बाबा पुजारी जागेश्वर धाम अल्मोड़ा प्रपन्नााचार्य अवधेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज चंद्रदेव, महाराज महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज, भंडारी बाबा लाल बाबा सहित देशभर से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, धर्माचार्य एवं सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button