बरेली

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 11वाँ स्थापना दिवस बरेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद बरेली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, शिक्षा, भाईचारा एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट विकास बाबू , बरेली मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम , बरेली मंडल महासचिव आकाश सागर , जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सागर , दामोदर राव,फहीम, इन्द्रवती, पहलवान यादव,डा अख्तर,तहसील अध्यक्ष मीरगंज अंकित , प्रभाकर , सुनीत वाल्मीकि , महानगर अध्यक्ष शिवम भारती , विनय सिंह  सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button