श्री गणेश नगर कृषि उपज मंडी के पास एक मकान में विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर कस्बे के श्री गणेश नगर कृषि उपज मंडी के पास एक मकान में विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। इस मामले में मृतका के भाई हिमांशु गुर्जर ने थाने में 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार, 21 जुलाई को मृतका के पिता समयसिंह गुर्जर दर्जनों ग्रामीणों के साथ पुलिस सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वृत्ताधिकारी नीरज भारद्वाज से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतका आराधना के भाई हिमांशु द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उसकी चाचा की बेटी आराधना की शादी 6 मार्च 2025 को इटामडा निवासी पुष्कर पुत्र जगराम गुर्जर के साथ हुई थी। शादी में आराधना के पिता ने 28 लाख रुपये नकद, घरेलू सामान और जेवर देकर बेटी को विदा किया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग – जगराम पुत्र बलवीर, पुष्कर पुत्र जगराम, शिवला पत्नी जगराम, पूजा, ऋतु, लवकुश और नवीन (निवासी थाना रूदावल) लगातार स्कॉर्पियो गाड़ी और प्लॉट के लिए रुपयों की मांग कर रहे थे।

