बोकारो

राजकीय कृत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय पलामू में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय कृत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय पलामू में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से संजय कुमार महतो को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, समिति के अन्य पदों के लिए भी सदस्यों का चयन किया गया ! नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने कहा कि विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा और विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समिति पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव को लेकर उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पलामू पंचायत की मुखिया जलेश्वरी देवी, नावाडीह उपप्रमुख हरिलाल महतो, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार महतो, प्रवेशक मनोज कुमार सिंह सहित शिक्षक नारायण महतो, प्रेम कुमार महतो, ललन मुंडा, अभय प्रवीण कुजुर, मंटू कुमार अग्रवाल, चोलेश्वर महतो, राज कुमार सहित कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button