धनबाद

 पत्थर से कुचला झाड़ियों में मिले शव की हुई पहचान

मृतक बीसीसीएल तेतुलमारी कोलयरी में क्लर्क पद में था कार्यरत

घटना स्थल पर बरामद कार के रजिस्टर्ड नम्बर से हुई मृतक की पहचान

जेएमएम ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस से की माँग,पुलिस अगर की देरी तो आदिवासी समाज सेन्द्रा कर हत्यारो को पकड़ेगी। 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

धनबाद। धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत सोरीटांड स्थित कौशल पुरम के समीप झाड़ियों में पत्थर से कुचला शव की पुलिस ने शिनाख्त कर लिया है।मृतक की पहचान जयराम मांझी के रूप में हुआ है।मौके से बरामद कार रजिस्टर्ड नम्बर से पहचान हुई है।मृतक बीसीसीएल तेतुलमारी कोलयरी में क्लर्क के पद में कार्यरत था।
घटनास्थल जाँच करने ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब,बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल पहुँचे।घटना स्थल की बारीकी से जाँच किया।
मृतक जयराम मांझी की पत्नी लुखी देवी ने बताया कि जयराम मांझी अपने कार्य पर गए थे। गुरुवार शाम को नहीं लौटे। रात करीब दस बजे पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई।
जयराम मांझी के हत्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता रतिलाल टुडू ने कहा कि जयराम मांझी की हत्या निंदनीय घटना है। जिला प्रशासन जल्द अपराधियों को पकड़े ।
रतिलाल टुडू ने कहा कि जयराम मांझी के हत्यारों को पकड़ने में अगर प्रशासन विफल होती है तो हमारा समाज सेन्द्रा कर हत्यारों को पकड़ने का काम करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button