गोरखपुर

डिजिटल हुई छठ पूजा:सेल्फी और वीडियो कांलिंग की रही धूम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  गोरखपुर : आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को छोटी अयोध्या उपनगर गोला के नदी व पोखरों के विभिन्न घाटों पर हर कोई अपने परिवार के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हुआ। जो किसी कारण से महापर्व में नहीं आ पाए थे वे वीडियो कालिंग के माध्यम से अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां बांट रहे थे। त्योहार के दौरान युवा और युवतियों के साथ महिलाएं भी लगातार सेल्फी लेकर इस छठ की यादों को सहेजती दिखी। घाटों पर तैनात युवा पुलिस के जवान भी ड्यूटी करते हुए वीडियो कालिंग के माध्यम से अपने परिवार के साथ त्योहार की अपनी सेल्फी बनाने में मशगूल दिखे।
        कुल मिलाकर डीजिटल युग का प्रभाव गोला के छठ घाटों पर पूरी तरह देखने को मिला। जो लोग इसे महज बिहार के त्योहार के रूप में देखते थे। वे भी दूर रह कर भी इस पर्व को बेहद करीब से जानने लगे हैं। फेसबुक, यूट्यूब , ट्विटर आदि डिजिटल प्लेटफार्म ने इसे प्रचारित करने में अपना बेहद योगदान दिया है।रितू जायसवाल,अनुश्री रिया,शिया यादव, मधुलिका पाठक, सौम्या जायसवाल, रिद्धिमा दूबे, वैश्नवी,प्रगति,वर्षा शर्मा,कृतिका तिवारी,रीना सिंह,तान्या राय,गीतान्जली मौर्या,संगीता शर्मा,गीता सिंह एवं मुस्कान कुमारी गंगा घाट पर छठ की अनुपम छठा देखी तो सेल्फी लेने से अपने आप को रोक नहीं पाई और सेल्फी लेने के बाद फौरन उसे फेसबुक पर इंस्टाग्राम में पोस्ट कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button