पाकुड़

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मारीडीह ने रोतोनपुर को हराया, विधायक ने किया पुरस्कृत

Maridih defeated Rotonpur in the football tournament final; the MLA presented the awards.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड क्षेत्र के तेलियापोखर पंचायत अन्तर्गत चांदपुर फुटबॉल मैदान में बागानपाड़ा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। फाइनल में एफसी मारीडीह ने एफसी रोतोनपुर को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 90 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 70 हजार रुपये का नकद पुरस्कार बतौर मुख्यातिथि महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने वितरित किया। बतौर मुख्यातिथि महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के  विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां के पहुंचते ही आयोजकों ने पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं को स्थानीय प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण मंच बताते हुए खिलाड़ियों से निरन्तर मेहनत करने की अपील की। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, तेलियापोखर पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार साह, डॉ. प्रेम कुमार मरांडी, निरोज मड़ैया, शिवानी टुडू, सेनेली मुर्मू, मिलन मड़ैया, अनिल मुर्मू, क्लब अध्यक्ष कॉर्नेल हेंब्रम, सचिव फिलिप किस्कू, कोषाध्यक्ष तालाबाबू हांसदा, संचालनकर्ता निस्पेक्टर किस्कू, अस्टेन बास्की, ढेना हेंब्रम, सुनील सोरेन, साइमन हांसदा, महेश हांसदा अन्य सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button