मथुरा

महिला की कमरे में बिखरा कटा हुआ गला खून से पथपद

मची अफरातफरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव बाठी में मंगलवार सुबह एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में गला कटा शव घर के ऊपरी कमरे में बेड पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार महिला घर में अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को आशंका हुई। घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और ऊपर वाले कमरे का मुख्य गेट भी अंदर से बंद मिला। कमरे का एक छोटा दरवाजा खुला होने पर पड़ोसी दूसरी छत के रास्ते ऊपर पहुंचे, जहां महिला बेड पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसका गला कटा हुआ था और कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। मृतका की पहचान गांव बाठी के जाटव मोहल्ला निवासी विजय पत्नी राजपाल के रूप में हुई है। बताया गया कि उसका पति राजपाल फरीदाबाद में नौकरी करता है। महिला के दो बेटे हैं, जिनमें छोटा बेटा आगरा की एक कंपनी में कार्यरत है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा और थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button