शामली

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

झिंझाना पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो |

शामली। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को थाना झिंझाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम चन्दनपुरी निवासी आकिल पुत्र नसीम ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस ने बुधवार को वांछित अभियुक्त आकिल पुत्र नसीम, निवासी ग्राम चन्दनपुरी, थाना झिंझाना, जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार गौतम एवं हेड कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे। थाना झिंझाना पुलिस की इस कार्रवाई को महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button