हापुड़

कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन पर डीएम 

एसपी ने प्रेसवार्ता की-प्रशासन ने जारी की अहम अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ । सावन का महीना आते ही कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी जिसके मद्देनज़र जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी कविता मीणा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था के डायवर्जन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की । इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान लागू किए जाने वाले यातायात डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी ।

प्रेस वार्ता में डीएम कविता मीणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा तथा आवश्यकता के अनुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। इस बार गंगा एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल भारी वाहनों के रूट डाइवर्जन के लिए किया जाएगा ।

जिलाधिकारी कविता मीणा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आमजन से अपील की है कि , कांवड़ यात्रा के दौरान जारी यातायात डायवर्जन का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएगी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button