बरेली
भोजीपुरा ब्लॉक अध्यक्ष बने योगेंद्र यादव, उमेश गंगवार मंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बरेली की जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में भोजीपुरा ब्लॉक का गठन किया गया।
जिला मंत्री गिरजेश कुमार ने बताया कि 150 शिक्षकों का एरियर आया है और 31 मार्च तक रिटर्न फाइल करना है।
गठन में योगेंद्र यादव अध्यक्ष, उमेश गंगवार मंत्री, महेंद्र प्रताप सिंह संयुक्त मंत्री, रवि प्रकाश उपाध्यक्ष, शिप्रा महिला उपाध्यक्ष, सीमा मेहरा संगठन मंत्री बनाए गए। जसवंत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रताप सिंह* को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय ने शपथ दिलाई। बैठक में अरविंद गंगवार, आदित्य शर्मा, प्रवेश कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



