बरेली

“सरकार ही नहीं चाहती अल्पसंख्यक शिक्षित हों” – सांसद नीरज मौर्य

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आंवला लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी सांसद नीरज मौर्य ने केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति बंद करने का आरोप लगाया है।
सांसद ने बताया कि मुस्लिम, जैन, सिक्ख, बौद्ध, ईसाई और पारसी समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए 2021-22 के बाद पोर्टल पर आवेदन और नवीनीकरण नहीं हो पा रहे हैं।
लोकसभा में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से किए गए सवाल के जवाब में मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वीकार किया कि 2021-22 के बाद योजनाओं को आगे बढ़ाने की कोई स्वीकृति नहीं दी गई। सरकार ने प्रभावित छात्रों को वैकल्पिक सहायता देने से भी इनकार कर दिया।
नीरज मौर्य ने कहा कि छात्रवृत्ति न मिलने से हजारों छात्रों की पढ़ाई बीच में छूट रही है। सरकार अल्पसंख्यकों को शिक्षित नहीं होने देना चाहती।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button