बरेली
झिड़ी धाम में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल द्वारा ब्रह्मलीन सद्गुरुदेव रामनाथ अरोड़ा जी की स्मृति में झिड़ी धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
प्रातः 9:30 बजे ज्योति प्रज्जवलन के बाद संकीर्तन हुआ। भजन गायक जगदीश भाटिया और सचिन खत्री ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। कीर्तन के बाद विशाल भंडारा चला। काशीपुर, मुरादाबाद, रुद्रपुर, दिल्ली, रामपुर सहित कई स्थानों से आए सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और सरोवर में स्नान कर आशीर्वाद लिया।
बरेली के रामायण मंदिर, हरि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर सहित सभी मंदिर कमेटियों के सदस्य उपस्थित रहे। सेवादारों ने व्यवस्थाएं संभाली।



