मथुरा

शेरगढ़ के गांव में जमकर चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, छह घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा।  थाना शेरगढ़ अंतर्गत गांव अगरयाला में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में पांच दिन पूर्व जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। घटना में महिला समेत छह लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर घायलों को उपचार के लिये भिजवाया। पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​अगरयाला, शेरगढ़ निवासी बनवार ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि 24 जुलाई रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। आरोप है तभी पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के प्रकाश, मेघश्याम, देवेन्द्र, धीरेन्द्र उर्फ धीरू और चन्द्रपाल आकर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर नामजदों ने लाठी, डंडे, धारदार हथियार आदि से हमला कर दिया। विरोध किया तो हमलावरों ने पथराव कर दिया। ईट-पत्थरों के फिंकने से आसपास के लोगो में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर घायल धर्म सिंह, राजेन्द्र, भाभी, राजपाल, रामेश्वर और हरीओम को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें एक की हालत गंभीर है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button