मथुरा

बांकेबिहारी मंदिर में जूते पहनकर घुसा पुलिसकर्मी

भक्तों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फिर से एक बार पुलिसकर्मी ने मंदिर की परंपरा और पवित्रता की अनदेखी की है। उनके द्वारा जूता पहनकर मंदिर में प्रवेश करने का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से मंदिर के द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड की सजगता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर के सेवायत गोस्वामी इसे सनातन परंपरा के विरुद्ध बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो में उप निरीक्षक हाथ में पॉलीथिन लिए जूता पहनकर मंदिर के अंदर जगमोहन के समीप खड़े दिख रहे हैं। उनके समीप ही अन्य श्रद्धालु नंगे पांव हैं। इसे लेकर मंदिर की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर मंदिर के सभी प्रवेश मार्गाें पर पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड तैनात रहने एवं श्रद्धालुओं पर नजर रखने के बाद भी एक उप निरीक्षक जूता पहनकर मंदिर में कैसे प्रवेश कर गए। इससे पहले भी मंदिर में कुत्ते घुस गए, वीआईपी के साथ आए पुलिसकर्मी जूते पहनकर घुसे थे। यह घटनाएं भी न सिर्फ सुर्खियों में रही बल्कि लोगों में चर्चा का विषय बनी। इसके बावजूद मंदिर की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button