शामली

शामली पुलिस का एक्शन डे

साइबर गैंग पर शिकंजा, 60 लाख की स्मैक बरामद, दुष्कर्म आरोपी समेत कई गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। गुरुवार को जनपद शामली पुलिस ने अपराध, नशा तस्करी, साइबर ठगी, अवैध हथियारों और महिला अपराधों के खिलाफ एक साथ कई बड़ी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता का परिचय दिया। दिनभर चली कार्रवाई में अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए, 60 लाख रुपये कीमत की 275 ग्राम स्मैक बरामद हुई, दुष्कर्म का वांछित आरोपी दबोचा गया, अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार हुआ तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही पुलिस को यातायात एवं अग्निशमन सेवा के लिए तीन नए वाहन भी मिले।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button