बाराबंकी

20 लाख की मारफीन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी पुलिस ने चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये मूल्य की 148 ग्राम मारफीन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया और उनकी टीम ने की। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पाण्डेय, सुधीर तिवारी, ऋषभ सिंह चन्देल, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द कुमार, कांस्टेबल हरिकान्त प्रांजुल और मयंक सचान शामिल थे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर ग्राम पण्डरा तिराहा के पास से इन तस्करों को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सारिक पुत्र महमूद निवासी ग्राम चदना कटरा, अयान अहमद पुत्र मो0 फुरकान निवासी ग्राम फैजुल्लागंज थाना जहाँगीराबाद, अबु सहमा पुत्र जमाल निवासी ग्राम वीआईपी सिटी नबीगंज थाना कोतवाली नगर और मो0 आसिफ खान पुत्र सुहेल खान निवासी ग्राम पिलखुआ थाना बरदह जनपद आजमगढ़ (हाल पता फ्लैट एफ 1 एएस रेजिडेन्सी एफ 1 ग्रीन गार्डेन बेरी छिपयाना जनपद गौतमबुद्ध नगर) के रूप में हुई है। उनके पास से 148 ग्राम मारफीन के अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button