धनबाद
कतरास चौधरी नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं- विजय कुमार झा
Blood donation camp organized at Katras Chaudhary Nursing Home; no donation is greater than blood donation – Vijay Kumar Jha.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
धनबाद। कतरास चौधरी नर्सिंग होम के तत्वावधान में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर में अशर्फी ब्लड सेंटर के स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहां की रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है आपके दिए गए रक्तदान से दूसरों का जीवन बच सकता है.मौके पर डा बीएन चौधरी, डा धीरज चौधरी, डा विनोद गोस्वामी आदि उपस्थित थे.
शिविर को सफल बनाने में अशर्फी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. एनएन सिंह,मौसमी महतो, रोशनी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी का सराहनीय योगदान रहा.



