बहुरूपिया साधु बनकर चोरी करने वाले तीन आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सोने का लॉकेट बरामद
Three accused who committed theft while posing as sadhus arrested within 12 hours; gold locket recovered.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
धनबाद। बरोरा थाना क्षेत्र में साधु का भेष धारण कर घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया करीब 3 ग्राम का सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है।
क्या है मामला_
हरिना कॉलोनी सी-19 निवासी संजीव प्रसाद ने बरोरा थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 28 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 10 बजे दो व्यक्ति साधु के वेश में उनके घर पहुंचे। दक्षिणा मांगने के बहाने उन्होंने परिवार को बातों में उलझाया और घर से करीब 3 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गए।
इस मामले में बरोरा थाना कांड संख्या 40/2026, दिनांक 31 जुलाई 2026, के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में प्राथमिकी दर्ज की गई।
12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा___
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धनबाद के निर्देश तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा के मार्गदर्शन में अंचल निरीक्षक कतरास मो. रुस्तम के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने हरिना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन संदिग्ध बहुरूपिया साधुओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया करीब 3 ग्राम का सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया।
थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में बरोरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी____
सत्येन्द्र लाठीर (44 वर्ष), पिता– राधेश्याम लाठीर, निवासी– रकियान बिगहा, थाना आमझौर, जिला रोहतास (बिहार)
सुमन कुमार (23 वर्ष), पिता– थेथर लाठीर, निवासी– रकियान बिगहा, थाना आमझौर, जिला रोहतास (बिहार)
इंदल लाठीर (46 वर्ष), पिता– अमरीका लाठीर, निवासी– रकियान बिगहा, थाना आमझौर, जिला रोहतास (बिहार)
छापेमारी दल____
छापेमारी दल में थाना प्रभारी अभय कुमार, पु.अ.नि. मनोज कुमार, स.अ.नि. लालचन्द राम तथा हवलदार शिवचन्द्र यादव शामिल थे।
पुलिस की अपील____
बरोरा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि साधु, फकीर या अन्य किसी भी अज्ञात व्यक्ति के बहाने घर आने वालों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।



