बरेली

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क 

एसपी सिटी ने सेवा समितियों के साथ की बैठक, QRT गठन पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने अपने कार्यालय में विभिन्न कांवड़ सेवा समितियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बैठक में यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
एसपी सिटी ने कांवड़ त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) के गठन एवं संचालन पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी समितियों से प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यात्रा को अनुशासित एवं आदर्श रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, यातायात व्यवस्था और त्वरित सहायता प्रणाली प्रभावी रखी जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button