साहेबगंज
भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक बड़ी कोदरजन्ना मेंआयोजित संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक साहिबगंज सदर प्रखंड स्थित पंचायत हाजीपुर पुरव,बड़ी कोदरजन्ना शक्ति केंद्र में आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने की।मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी है।उन्होंने भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जनता से जुड़ी हर एक समस्या को ध्यान में रखते हुए उसके समाधान का निवारण कैसे होगा,इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है।उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को बड़े पैमाने पर आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास करें, ताकि समाज के सभी योग्य लाभुकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी गरिमा साह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं।उन्होंने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया।वही इस बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद गुप्ता प्रखंड उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, पवन यादव,कोषाध्यक्ष गोपाल शाह,मंत्री शंभू रजक,मुरारी चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष यशवंत पासवान,विकास यादव,लाल कुमार,सियाराम सिंह,नेपाली मंडल,कन्हाई मंडल,मंटू मंडल, कुंदन मंडल सहित मंडल के पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



