बरेली
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, शिवभक्तों की कर रही सुरक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा नगर पंचायत सावन में चारों ओर कांवरियों की ही धूम मची है, गांव तिगरा से 31 सदस्यीय जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया शासन की मर्जी के अनुसार शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए ग्यारह दरोगा,39 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल 11 महिला कांस्टेबल 11 होमगार्ड जवान,6 पीआरडी जवानों को तैनात कर थाना क्षेत्र में सुरक्षा कर रहे हैं। कांवरियों की सुरक्षा के लिए इन पुलिस कर्मियों के अलावा आलाधिकारी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए मंदिरों के आसपास भी फ़ोर्स तैनात रहेगा।



