मथुरा
संगठन मजबूती न्याय परामर्श और स्वाध्याय मंडल पर हुई गहन चर्चा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। अधिवक्ता परिषद, ब्रज प्रांत की मथुरा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व ADGC क्रिमिनल सूर्यवीर सिंह जिला अध्यक्ष के चेंबर पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ ‘वन्दे मातरम्’ गान के साथ किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह (पूर्व ADGC क्रिमिनल) ने की तथा कुशल संचालन निमेश कुमार गर्ग द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्र संयोजक विपिन त्यागी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व DGC (राजस्व) चंद्रमोहन अग्रवाल, तथा NCM राजेश कुमार गुप्ता एवं रोहित मालिक प्रदेश मंत्री का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। तहसील संयोजकों को कार्यकारिणी में जोड़ने तथा पूर्व/वर्तमान ADGC को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाने का सुझाव दिया गया। न्याय परामर्श केंद्र’ की स्थापना का मार्गदर्शन दिया गया, जिसके तहत सप्ताह में एक दिन या 15 दिन में एक बार पंजीयन/रजिस्टर (नाम, मोबाइल नंबर, पता एवं समस्या) संधारित किया जाएगा। इसमें ‘सेवा भारती’ का सहयोग लिया जा सकता है। संगठन विस्तार के लिए पुरानी कार्यकारिणी के अनुभवों को साथ लेते हुए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।



