बरेली

आखिर क्यों निशाना बनाए जा रहे हैं पत्रकार ?

महिला पत्रकार से अभद्रता पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने जताई चिंता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनुराग सक्सेना ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ हुई कथित अभद्रता की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
डाॅ. सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन कवरेज के दौरान उन्हें अभद्र व्यवहार, हमले और धमकियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी घटनाएं पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़ी करती हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए चुनौती हैं।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो और हिंसा-उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही लंबे समय से लंबित पत्रकार सुरक्षा कानून को अविलंब लागू किया जाए ताकि पत्रकार निर्भय होकर काम कर सकें।
डाॅ. सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा लोकतंत्र की मजबूती और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button