हजारीबाग

चोरी, लूट, डकैती एवं विभिन्न अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे अपराधियों /वारंटीयों  की किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस द्वारा 01/02-08-26 की रात्रि जिले में चोरी, लूट, डकैती एवं विभिन्न अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे अपराधियों /वारंटीयों / अभियुक्तों के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष समकालीन /छापामारी अभियान चलाया गया है।
इस अभियान में जिले से थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुल 30 टीम गठित की गई थी। उक्त गठित टीम में लगभग 113 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। उपरोक्त सभी टीमों के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 33 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। और आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई आपराधिक तत्व के लोग जो गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं उनकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button