बरेली
सावन के पहले मंगलवार पर श्री हरि मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
सुंदरकाण्ड, संकीर्तन और सामूहिक आरती से गूंजा प्रांगण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। पवित्र सावन माह के प्रथम मंगलवार मॉडल टाऊन स्थित श्री हरि मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह मुख्य पंडित श्री तिवारी जी एवं सुनील शास्त्री जी ने हनुमान जी का विधिवत पूजन व श्रृंगार किया। भक्तों ने मनोकामना पूर्ति हेतु पूजा की।
शाम को महिला मंडल ने सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ किया। इसके बाद श्री हरि संकीर्तन मंडल ने भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। रवि छाबड़ा, संजय आनंद, जतिन दुआ, पंकज, सचिन सेठी और सौरभ ने हनुमान भजन प्रस्तुत किए। अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा, आरती और भंडारा प्रसाद हुआ।




