शामली
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : कस्बे के दिल्ली बस अड्डे पर सोमवार को सड़क पार कर रहे एक अज्ञात युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी।108 एंबुलेंस के चालक कमल कुमार ने बताया कि घायल युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

