बाराबंकी

जहरीले सांप के काटने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। थाना क्षेत्र के जलुवामऊ गांव में बीती रात जहरीले सांप के काटने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बीती रात्रि ग्राम जलुवामऊ निवासी 45 वर्षीय सुरेश पुत्र किशन बुधवार की रात वह अपनी चारपाई पर बैठे थे, तभी एक विषैले सांप ने डस लिया परिजनों को जानकारी मिलते ही परिजन सुरेश को तत्काल इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया,घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया,मृतक सुरेश के परिवार में उनका 25 वर्षीय बेटा मनोज और 19 वर्षीय बेटी कोमल हैं। मनोज विवाहित हैं, जबकि कोमल की शादी अभी नहीं हुई है। घटना को लेकर घर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button