बरेली

युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष का बरेली में हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी सिंह तोमर के बरेली आगमन पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने नि. जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एड. के नेतृत्व में सर्किट हाउस में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर युवा नेता हनी सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री मा. जयंत चौधरी जी युवाओं की पहली पसंद के नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने विशेषकर देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित किया है। इससे युवा वर्ग अपने पैरों पर खड़ा होकर अपना रोजगार चला रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पार्टी युवाओं को जोड़ने का अभियान चला रही है। जिले में कम से कम 500 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और चौधरी चरण सिंह जी की विचारधाराओं पर चलती है।
हनी सिंह ने बरेली के युवा साथियों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ें और अपने नेता मा. जयंत चौधरी जी के हाथ मजबूत करें।
इस अवसर पर नि. प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक, नि. जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एड., कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, क्षेत्रीय सचिव वीरेंद्र पाल गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कुलदीप सिंह पवार, वरिष्ठ नेता रवि ढाखा, ओमपाल कश्यप, शहादत हुसैन, राजीव सिंह, डॉ. अय्यूब अंसारी, संजय सिंह, सुमित चौधरी, चौधरी पीतम सिंह, देवेंद्र सिंह, बुद्ध सिंह, दक्ष वीर प्रजापति, सनी चौधरी, सहवान खान, मुस्तफा, हसीन, आदर्श गंगवार, कमलजीत सिंह, अनुज, आलोक आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button