बरेली
टीडी और नियमित टीकाकरण अभियान को लेकर प्राचार्यों का संवेदीकरण
पात्र विद्यार्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । जनपद में 10 एवं 16 वर्ष के छूटे हुए बच्चों का टीडी टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा नियमित टीकाकरण को गति देने के लिए बुधवार को बिशप मण्डल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों की संवेदीकरण बैठक हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 10 और 16 वर्ष पर टीडी की बूस्टर खुराक दी जाती है। छूटे बच्चों का विद्यालयों में विशेष सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से पात्र विद्यार्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को देने को कहा।
डॉ. रंजन ने एचपीवी टीकाकरण की जानकारी देते हुए बताया कि यह अब नियमित टीकाकरण में शामिल है और स्वास्थ्य केंद्रों पर बुध-शनिवार को लगता है। राज्य तकनीकी प्रबंधक फैजान अली, एनयूएचएम नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह और डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार सिंह ने भी विद्यालयों से पूर्ण सहयोग का आग्रह किया। शहरी क्षेत्र के 26 स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी टीके निःशुल्क उपलब्ध हैं।




