बुलंदशहर

गुड्डू पंडित ने निठारी गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस 

आर्थिक मदद के साथ न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
​बुलन्दशहर : सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के निठारी गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बालिका मनीषा चौधरी, के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या की दुखद घटना से क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, तत्काल निठारी गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की ​गुड्डू पंडित, ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया कि इस कठिन घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ खड़े है उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि बच्ची को न्याय दिलाने और दरिंदों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे ​पूर्व विधायक, ने प्रशासन से मांग की कि मामले की त्वरित जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी कानूनी सजा दी जाए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button