शामली
तमंचा लेकर बड़ी वारदात की फिराक में खड़ा युवक पकड़ा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। गंगारामपुर खेड़की मार्ग पर जयसिंह की ट्यूबवेल के पास तमंचा लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े युवक को चौसाना पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
चौसाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगारामपुर खेड़की मार्ग पर जयसिंह की ट्यूबवेल के पास एक युवक हाथ में तमंचा लेकर खड़ा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही चौसाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान शुभम पुत्र सचिन निवासी शामली-श्यामला के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।
चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

