खैरथल
आगामी पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक
कार्यकर्ता से एकजुटता से चुनाव तैयारियों मे लगने का आवहा्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : कोटकासिम में आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर किशनगढबास रोड पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर भवन में कोटकासिम ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक दीपचंद खेरिया के अध्यक्षता में आयोजित की गई। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि कोटकासिम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन की मजबूती और आगामी चुनावो की तैयारी को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर की अध्यक्षता व खैरथल-तिजारा जिला के सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई एवं किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर ब्लॉक के विभिन्न गांव से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखें। इस मौके पर विधायक दीपचंद खेरिया वह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई एवं देव कसाना, कोटकासिम प्रधान व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान, पीसीसी महासचिव अजीत यादव, एडवोकेट वीरनारायण यादव, किसान नेता जसवंत यादव, ऐसी विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव व पंचायती राज चुनाव में पार्टी द्वारा सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आज से ही चुनावो की तैयारी में जुट जाए। चुनाव का समय नजदीक आ चुका है इसलिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कोटकासिम चंदू सैनी, हरसोली मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी, पूर्व सरपंच रतीराम भोजराजका, कोटकासिम सरपंच संघ अध्यक्ष कुलदीप ग्वाला, पूर्व सरपंच अशोक कुमार जाटूवास, जकोपुर सरपंच राजू चौधरी, झाड़का सरपंच शीशराम चौधरी, बघाना सरपंच कर्मवीर चौधरी, खानपुर पूर्व सरपंच युधिष्ठिर यादव, एडवोकेट खुर्शीद अहमद, सतीश यादव, अजीत यादव, पूर्व सरपंच बूढ़ीबावल महेश सेन, भारत यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम सेन, दयाराम चौधरी, पूर्ण चंद चौधरी, पूर्व सरपंच कप्तान सिंह चौधरी, पूर्व सरपंच राजू झाड़का, कोटकासिम संगठन महामंत्री दयाराम सराधना, डॉ रविंद्र चौधरी, राजवीर सेन सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


