भरत पुर
भुसावर उपखंड के गांव पथैना कैनाल से निकलने वाली नारोली माइनर नहर की साफ सफाई में किया जा रहा है सफाई के नाम पर बड़ा घोटाला
ग्रामीण जनों ने जताया सिंचाई विभाग के ठेकेदार के खिलाफ विरोध ग्रामीण जनों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गुणवत्ता से साफ सफाई कराए जाने की रखी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर उपखंड में जयपुर के बैराठ से भरतपुर के कोहनी बंध की ओर जाने वाली बाणगंगा नदी से निकलने वाली खानपुर पथैना कैनाल से एक नारोली के लिए जाने वाली लिंक माइनर नहर की मरम्मत साफ सफाई का कार्य कुम्हेर सिंचाई खंड की ओर से कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से इस नारोली माइनर नहर की दोनों ओर की पटरियों की मरम्मत खुदाई साफ सफाई के लिए करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत कर कार्य कराया जा रहा है। लेकिन कार्य करने वाली कार्यकारी एजेंसी के ठेकेदार के ओर से इस नारोली माइनर नहर की साफ सफाई मरम्मत के नाम पर केवल खाना पूर्ति के जा रही है। जिसका पथैना ग्रामीण जन विरोध कर रहे है।गांव पथैना के लोगों ने सिंचाई विभाग कुम्हेर खंड के अधिकारियों से इस नहर की साफ सफाई गुणवत्ता से कराई जाने की मांग की गई है।
ग्रामीण जनों ने संवाददाता को बताया कि इस नारोली माइनर नहर के लिए करोडो रूपये की राशि राजस्थान सरकार के सिंचाई विभाग ने जारी कर कार्य कराने के ठेका दिया है जिसमें ठेकेदार ने इस नहर की साफ सफाई में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिससे ठेकेदार एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से ग्रामीण जनों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस नारोली माइनर लिंक नहर का निर्माण दो सौ वर्ष पूर्व कराया गया । तब से आज तक इस माइनर लिंक नहर की कोई साफ सफाई का कार्य नहीं कराया गया है जिससे इस माइनर नहर की हालत बढ़ से बदतर बनी हुई है ।
कुछ लोगों ने इस नारौली की तरफ जाने वाली इस नहर की पटरियों को काट कर खेतों में मिला लिया जिससे नहर की पटरियों का नामो निशान नहीं रहा है।
साफ सफाई करने वाले ठेकेदार की ओर से इस माइनर नहर की पटरियों को भी सही नहीं किया गया है।
इस माइनर नहर की साफ सफाई का सुपरविजन सिंचाई विभाग के किसी भी अधिकारियों की ओर से नहीं किया जा रहा है।राजस्थान सरकार के सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से इस माइनर नहर की साफ सफाई के समय पर कोई माउंटिंग नहीं किए जाने के कारण इस नहर की साफ सफाई मरम्मत करने वाले ठेकेदार की ओर से इस माइनर नहर की साफ सफाई मरम्मत के नाम पर लीपा पोती की जा रही है।
जब स्टीमेट के बारे में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मधुर गोयल से बात कि तो उन्होंने कहा कि कुम्हेर आकर स्टीमेट देख लो या शासन सचिवालय से मंगवा लो ।सफाई सफाई के बारे में कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिया गया।


