
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राजमहल थाना कांड सं०-174/25,में रिमांड पर लाये गए गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु मंडल,पे०-युगल मंडल उर्फ़ मंगरू मंडल,सा० चानन,थाना जिरवाबाड़ी,जिला- साहेबगंज के पूछताछ में खुलासा हुआ।उसने बताया कि पूर्व में हुए कल्याणचक ज्वेलरी लूट कांड में प्रयुक्त देशी कट्टे और कुछ गोलियां उसने अपने सहयोगी सुबोध मंडल पे०सीताराम मंडल सा०शांतिनगर थाना-जिरवाबाड़ी,जिला-साहेबगंज को दी थी।उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साहेबगंज के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।वही 08अगस्त2026 को थाना प्रभारी जिरवाबाड़ी एवं राजमहल थाना प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबोध मंडल को पकड़ा गया।उसकी निशानदेही पर दो अवैध देशी कट्टा एवं दो जिंदा गोली बरामद की गई।जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया।इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या-146/26 दिनांक 09/08/2026 धारा-25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। सुबोध मंडल उम्र -23 वर्ष,पिता-सीताराम मंडल,ग्राम शांतिनगर लोहंडा,थाना-जिरवाबाड़ी,जिला- साहेबगंज है।वही गिरफ्तार अभियुक्त को दलबल के साथ साहिबगंज सदर अस्पताल में शारीरिक जांच करवाने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया,वही छापामारी दल में पु०अ०नि० शशि सिंह थाना प्रभारी जिरवाबाड़ी, पु०अ०नि० हसनैन अंसारी थाना प्रभारी राजमहल एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।



