भरत पुर
पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर मुण्डायारा की चतुर्थ डांक कांवड का हुआ शुभारम्भ
31 कांवडिये डांक कांवड में गंगाजल लेने कछला घाट सौरो जी हुए रवाना

11 अगस्त मंगलवार को करेगें जलाभिषेक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : सावन माह की पावन बेला में धर्म, आस्था और शिव भक्ति का अनुपम संगम आज 9 अगस्त रविवार को भुसावर में देखने को मिला। जहां शिव, पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर और समस्त मुण्डायारा के तत्वाधान में आयोजित हुई चतुर्थ डांक कांवड यात्रा का शुभारम्भ रणधीरगढ सड़क मार्ग एवं मुण्डायारा चौराहा पर स्थित पंचमुखी हनुमान जी, शिव मन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। वही पंचमुखी हनुमान जी शिव मन्दिर प्रांगण में भक्त मंडल के सदस्य श्रीसिंह सैनी, विष्णु, बदनसिंह ,रवि, हीरा आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन माह में कछला घाट सोरोजी, और हर की पौड़ी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने की परंपरा पिछले तीन वर्षों से लगातार चली आ रही है। इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 2026 में आज 9 अगस्त रविवार को श्रद्धा, अनुशासन और सेवा की भावना के साथ शिव डांक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि कछला घाट सोरोजी रवाना होने से पूर्व पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद डीजे पर बज रहे भजनों पर नृत्य करते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ शहर परिक्रमा कर राजा मण्डी के पास ठाकुर गणेश जी मन्दिर प्रांगण पहुंचे। जहां कस्बे वासियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए जलपान कराकर प्रतीक चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। वही ठाकुर गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर कांवडियो के परिजनों ने चंदन का टीका लगाकर मंगलमय यात्रा की कामना के साथ वाहन में सवार होकर 31 शिव भक्तों का दल ( जत्था ) कछला घाट सोरौ जी रवाना हुआ।


