ललितपुर

गणेश विसर्जन की तैयारियों पूर्ण

नपाध्यक्ष ने सीतापाठ घाट और गोविंद सागर बांध की तलहटी का किया निरीक्षण

घाट की क्षतिग्रस्त सीढय़िों की मरम्मत, सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीगणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नपाध्यक्ष सोनाली जैन एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने पालिका टीम के साथ जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित सीतापाठ घाट एवं गोविंद सागर बांध की तलहटी स्थित विसर्जन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण की शुरुआत सीतापाठ घाट से की गई। पालिका अध्यक्ष ने घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अवर अभियंता को कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने तथा सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रीगणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान घाट की कुछ सीढिय़ां क्षतिग्रस्त पाए जाने पर पालिका अध्यक्ष ने उनकी आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घाट पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। नपाध्यक्ष ने गोविंद सागर बांध की तलहटी पहुंचकर विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास की झाडिय़ों को हटाने, बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विसर्जन के लिए बनाए गए कुण्ड की सफाई कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रीगणेश विसर्जन के दौरान नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में रहे। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के साथ-साथ विसर्जन स्थल पर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। पालिका अध्यक्ष ने संबंधित टीम को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं व्यवस्थित रहें। घाट की मरम्मत, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कार्यों की निगरानी करते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी की जाएं, ताकि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान पार्षद जगदीश यादव, पार्षद रामकिंकर पटैरिया, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, लिपिक अमित पाराशर, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित नगर पालिका परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button